Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

* ब्रेकिंग न्यूज * विभिन्न स्थानों में फायर ड्रिल की जा रही ! फायर सीजन अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। चल रहे ग्रीष्म काल में वनाग्नि की घटनाओं को पूर्णतया रोके जाने को सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों अधिकारियों को वनाग्नि की घटना की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए ।

यह भी पढ़ें 👉  चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन एवं वन विभाग नैनीताल द्वारा सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है।

नैनीताल वन प्रभाग ने हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाले मार्ग में जगह-जगह फायर ड्रिल करायी गई।

सड़क के दोनों तरफ से गिरे हुए पत्तों विशेष रूप से पिरूल को हटाया गया। वन विभाग द्वारा जिले के सभी वनाग्नि संभावित वाले क्षेत्रों में लगातार यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ताकि वनाग्नि की घटनाऐं न हो।

नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सी एस जोशी ने बताया कि नैनीताल वन प्रभाग के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में फायर ड्रिल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने हैड़ियागांव, चकबहेड़ी, सलड़ी में देखे विकास कार्य*! पढ़ें क्या दिए निर्देश...

साथ ही यही टीम जंगलों में आग कंट्रोल करने का कार्य भी कर रही है। उन्होंने अवगत कराया कि वनों में आग की घटनाओं को रोके जाने हेतु विभाग द्वारा जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें