Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: गुलदार ने 65 वर्षीय महिला को बनाया निवाला! पढ़ें ग्राम प्रधान करिश्मा क्या कहती हैं…

Ad
खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर। यहां खंडाह के समीपवर्ती कोटी गांव की एक 65 वर्षीय महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर तत्काल मारने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, घटना करीब दोपहर बाद साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।

कोटी गांव की गिन्नी देवी अपनी बहु व अन्य महिलाओं के साथ गांव के पास ही घास लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने गिन्नी देवी पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग नत्थीलाल का पानी का 31657 का बिल डीएम ने करवाया माफ; वन टाइम सेटलमेंट उपरान्त रू0 20170 राइफल फंड से जमा

बताया जा रहा है कि गुलदार उन्हें घसीटते हुए करीब 100 की दूरी तक ले गया। इस दौरान उसने उन पर गहरे जख्म कर दिए।

साथ की महिलाओं द्वारा शोर किए जाने पर किसी तरह गुलदार ने गिन्नी देवी को छोड़ा। लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो गिन्नी देवी की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्राम प्रधान करिश्मा देवी ने कहा कि इस क्षेत्र में गुलदार द्वारा महिला को मारने की घटना से ग्रामीण भयभीत हैं।

यहां बीते दिवस एक बछिया को भी गुलदार ने अपना निवाला बनाया था।उन्होंने गुलदार को आदमखोर घोषित कर तत्काल मारने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तो क्या पीएम की सभा से नदारद रहेंगे दुष्यंत गौतम*! *राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज*! पढ़ें खास अपडेट...

वन क्षेत्राधिकारी दिनेश नौटियाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

उन्होंने बताया सुरक्षा की दृष्टि पूरे क्षेत्र में गश्ती दल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें