Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: हरीश सिंह पवार स्कूल तिवारीनगर बिंदुखत्ता में सांसद खेल महोत्सव प्रारंभ! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखत्ता हरीश पवार स्कूल तिवारीनगर में बुधवार को सांसद खेल महोत्सव का आगाज हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बतौर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं वर्तमान सांसद अजय भट्ट ने प्रतिभाग किया जबकि विशिष्ठ अतिथि बतौर स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट मौजूद रहे।

इस दौरान सांसद अजय भट्ट और विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट का खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

इस खेल महोत्सव में सांसद अजय भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में बच्चों को खेल से जोड़ने और प्रतिभा की पहचान करने के लिए सांसद खेल महोत्सव आयोजित करने का निर्देश दिया है जिसके तहत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखत्ता को भी चुना गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लच्छू की निकली लाटरी तो विधायक सुरेश गढ़िया ग्राउंड जीरो पर*! पढ़ें कपकोट हलचल...

विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है इसके लिए सांसद अजय भट्ट जी का वह विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने बिंदुखत्ता में भी इसका आयोजन किया है।

इस अवसर पर सांसद और विधायक द्वारा खेल प्रारंभ होने से पूर्व खिलाड़ियों के साथ परिचय किया और उनको खेल के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। इस दौरान खो खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न स्थानों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

खेल में विजई खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती के अनुरोध पर सांसद अजय भट्ट द्वारा हरीश पवार स्कूल तिवारीनगर बिंदुखत्ता को सांसद निधि से तीन लाख रुपए देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दस अप्रैल को बिंदुखत्ता के इन ग्रामों में होगा रसोई गैस सिलेंडर का वितरण*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

इस दौरान पत्रकारों को भी सांसद और विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह पवार द्वारा सांसद को अभिनंदन पत्र भी सौंपा गया।

इस खेल महोत्सव में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह विष्ट, मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, सोनू पाण्डेय, संजीव शर्मा, धन सिंह विष्ट, हरीश नैनवाल, दीपक जोशी, भूपेंद्र बसेड़ा, अनिल जोशी सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन तारा जोशी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें