Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड राज्य में मानव- वन्य जीव संघर्ष राज्य सरकार के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा*! पढ़ें : सीएम *पुष्कर धामी* ने क्या दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में मानव- वन्य जीव संघर्ष, राज्य सरकार के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उत्तराखंड प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन वन्य जीव संघर्ष के मामले सामने आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसे देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने तमाम महत्वपूर्ण निर्णय हैं। इसके तहत प्रदेश के हर जिले में रेस्क्यू सेंटर खोलने के साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था और लोगों को अलर्ट करने के लिए सेंसर बोर्ड अलर्ट सिस्टम लगाकर सुरक्षा तंत्र को विकसित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *समाज सुधार के अग्रदूत ज्योतिराव/सावित्रीबाई फुले*! पढ़ें खास अपडेट...

इन सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अगले दो हफ्ते के भीतर रणनीति तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन दिनों मानव वन्यजीव संघर्ष, राज्य सरकार के लिए चुनौती बनकर सामने आई है. प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में हाथी, नीलगाय, गुलदार, भालू, बंदर के हमले में लोग घायल हो रहे हैं।

साथ ही खेती को नुकसान भी पहुंच रहा है. ऐसे में उत्तराखंड के उन क्षेत्रों में जहां पर मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले सामने आ रहे हैं, उन क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था की जाएगी।

लोगों को अलर्ट करने के लिए सेंसर बोर्ड अलर्ट सिस्टम लगाकर सुरक्षा तंत्र को विकसित किया जाएगा, ताकि मानव वन्य जीव संघर्ष को कम किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ढोल नगाड़ो के साथ 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया तड़ीपार

सीएम पुष्कर धामी ने कहा है कि सरकार जनता की हर समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें