Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: पति पत्नी ने खाया जहर पत्नी की मौत पति गंभीर! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र के दौलिया प्रगति विहार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे प्रकाश की पत्नी की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया दोनों को डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उनकी पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि प्रकाश भट्ट जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *होली में संकट से भी मुक्ति पा सकते हैं*! पढ़ें : *किस राशि पर कैसा रंग सूट करेगा*...

प्राप्त विवरण के अनुसार सोमवार देर शाम दौलिया के प्रगति विहार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट (50) और उनकी धर्मपत्नी उमा भट्ट (45) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

जानकारी पाकर आसपास के लोग दोनों को डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए, जहां इलाज के दौरान उमा भट्ट ने दम तोड़ दिया दूसरी तरफ प्रकाश का इलाज चल रहा है।

उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 50 वर्षीय प्रकाश भट्ट पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं, तथा उनका आईओसी डिपो के सामने रेस्टोरेंट है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जन समस्या का गांव में ही होगा समाधान*! पढ़ें : भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या कुछ कहा...

लोगों के अनुसार हंसमुख मिजाज के प्रकाश भट्ट क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है, उनकी पत्नी की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके दो बच्चे एक पुत्र और एक पुत्री है।

Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें