
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र के दौलिया प्रगति विहार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे प्रकाश की पत्नी की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया दोनों को डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उनकी पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि प्रकाश भट्ट जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
प्राप्त विवरण के अनुसार सोमवार देर शाम दौलिया के प्रगति विहार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट (50) और उनकी धर्मपत्नी उमा भट्ट (45) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
जानकारी पाकर आसपास के लोग दोनों को डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए, जहां इलाज के दौरान उमा भट्ट ने दम तोड़ दिया दूसरी तरफ प्रकाश का इलाज चल रहा है।
उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 50 वर्षीय प्रकाश भट्ट पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं, तथा उनका आईओसी डिपो के सामने रेस्टोरेंट है।
लोगों के अनुसार हंसमुख मिजाज के प्रकाश भट्ट क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है, उनकी पत्नी की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके दो बच्चे एक पुत्र और एक पुत्री है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…