Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *अपात्र राशन कार्ड धारक स्वयं अपना कार्ड जमा करदें तो नहीं होगी कोई कार्रवाई*! पढ़ें : आज कितनों का हुआ राशन बंद…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/बिंदुखत्ता। क्षेत्र के इंद्रानगर-प्रथम, इंद्रानगर-द्वितीय, 25 एकड़, बंगाली कॉलोनी एवं शास्त्री नगर में बुधवार को राशन कार्ड सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 461 राशन कार्डों की जांच की गई, जिनमें 56 सफ़ेद पीले कार्डधारक अपात्र पाए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

अपात्र पाए गए सभी मामलों में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।उपजिलाधिकारी न्यायिक एवं नोडल अधिकारी रेखा कोहली के निर्देशन में गठित चार टीमें लगातार घर-घर जाकर सत्यापन कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) के विदाई समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उनके कार्यकाल की सराहना, दी शुभकामनाएं

अभियान के तहत पात्र एवं अपात्र लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि सरकारी खाद्यान्न योजनाओं का लाभ केवल पात्र परिवारों तक ही पहुंच सके।

तीन दिनों में अब तक 1,698 राशन कार्डों की जांच पूरी की जा चुकी है, जिनमें 168 कार्डधारक अपात्र पाए गए हैं।

जांच के दौरान ऐसे कई परिवार चिन्हित हुए हैं, जिनके सदस्य निजी कंपनियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों अथवा अन्य व्यवसायों से जुड़े होने के बावजूद सरकारी राशन योजना का लाभ ले रहे थे।

अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन पूरा होने के बाद अपात्र राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे तथा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर दर्ज कराया गंभीर मुकदमा, हत्या की साजिश और उत्पीड़न का लगाया आरोप; अस्पताल में भर्ती

* स्वेच्छा से भी जमा हो रहे राशन कार्ड*

क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि राशन विक्रेताओं के माध्यम से कई परिवार स्वेच्छा से अपने सफेद एवं पीले राशन कार्ड जमा करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो परिवार अब पात्रता की श्रेणी से बाहर हो चुके हैं, वे स्वयं अपने कार्ड जमा कर दें। सत्यापन में अपात्र पाए जाने पर राशन कार्ड निरस्त करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें