Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभागों को प्राप्त धनराशि को समय से व्यय करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करें! पढ़ें भीमताल अपडेट…देखें (वीडीओ)

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। विकास भवन सभागार भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने जिला योजना, राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं के साथ ही बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभागों को प्राप्त धनराशि को समय से व्यय करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करें।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मानसून काल अब खत्म होने जा रहा है इस हेतु सभी कार्यदाई संस्था निर्माण कार्यां के टेंडरिंग की कार्यवाही यथाशीघ्र प्रारंभ करते हुए इसी मांह स्थल में कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट!

उन्होंने कहा कि आगामी दिसंबर माह तक निर्माण कार्यों को कराए जाने हेतु मौसम अनुकूल रहता है इस हेतु सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि कार्य इसी मांह प्रारंभ हो जाय ताकि दिसंबर माह तक पूर्ण हो जाय।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र में जाकर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करना सुनिश्चित कर लें, ताकि कार्यों में गुणवत्ता बनी रहे। बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को ए श्रेणी लाने के निर्देश सीडीओ द्वारा दिए गए।

जनपद में बीस सूत्रीय कार्यक्रम में कुल 42 मद हैं वर्तमान में ए श्रेणी में 19, बी श्रेणी में 11, सी श्रेणी में 4 एवं डी श्रेणी में 8 विभाग हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने वर्तमान में डी श्रेणी वाले विभागों, जल जीवन मिशन, बायोगैस, स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पारिवारिक शौचालय, सिंचन क्षमता सृजन से संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह प्रगति बढ़ाते हुए ए श्रेणी लाऐं।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’ का 'रौद्र संवत्सर' पर ऐतिहासिक संदेश

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मुकेश नेगी ने अवगत कराया की जनपद नैनीताल की वित्तीय वर्ष 2025 26 की जिला योजना 70 करोड़ 20 लाख 50 हजार की अनुमोदित हुई है, इसमें शत प्रतिशत धनराशि विभागों को आवंटित कर दी गई है। वर्तमान तक विभागों द्वारा 30 प्रतिशत धनराशि व्यय कर ली गई है।

बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश पंत, एपीडी चन्द्रा फर्त्याल सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मुकेश नेगी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें