

उत्तराखंड । यहां (चम्पावत) यहां पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने धमाकेदार जीत दर्ज कर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त हलचल मचा दी है।
लोगों की मानी जाए तो भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन जनता के फैसले ने सभी राजनीतिक समीकरण बदल दिए।
भाजपा प्रत्याशी नवीन राम के समर्थन में पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रचार अभियान में जुटे रहे। घर-घर संपर्क, जनसभाएं और व्यापक चुनावी रणनीति के बावजूद भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
दूसरी ओर, निर्दलीय उम्मीदवार नारायण लाल ने जनता का भरोसा जीतते हुए भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 224 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। नारायण लाल को 738 मत प्राप्त हुए, जबकि नवीन राम को 514 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं पार्वती देवी को 301 मत मिले।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *आंधी तूफान से गौशाला पचास मीटर दूर उड़ी*! लाखों का नुकसान! टल गई अनहोनी! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *समाधान योजना के व्यापारियों पर पेनल्टी कार्रवाई रोकने की मांग*! पढ़ें क्या है पूरा मामला…
ब्रेकिंग न्यूज: *आईजी कुमाऊँ निवेदिता कुकरेती ने कहा नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए काम होगा*! पढ़ें : कहां पहुंची चार्ज लेने के बाद…