Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *अमेजन स्टोर में हुए अग्निकांड की जांच शुरु*! पढ़ें : किसे बनाया जांच अधिकारी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेयी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि दिनांक 05 जून 2026 को राजपुर रोड, हल्द्वानी स्थित अमेजन स्टोर में हुई दुःखद अग्निकांड की घटना, जिसमें दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी, की निष्पक्ष एवं विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में श्रम विभाग के कैंप की झूठी खबर से जुटीं महिलाएं, अब इस दिन लगेगा कैंप... देखें वीडियो

इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के कार्यालय आदेश संख्या 1342/20-जे.ए./2026 दिनांक 09 जून 2026 के तहत नगर मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों एवं उससे संबंधित सभी तथ्यों की गहन जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आमजन का सहयोग अपेक्षित है।

उन्होंने अपील की है कि इस घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी रखने वाले संबंधित, असंबंधित अथवा अन्य व्यक्ति, प्रत्यक्षदर्शी, प्रभावित पक्ष या कोई भी नागरिक जिसके पास घटना से जुड़ा कोई तथ्य, साक्ष्य अथवा महत्वपूर्ण सूचना उपलब्ध हो, वह अपना लिखित बयान, अभिकथन, मौखिक कथन अथवा अन्य साक्ष्य इस विज्ञप्ति के प्रकाशन की तिथि से 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीपीपी कर्मचारी नेता धन सिंह नहीं रहे*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय/न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं अथवा अपने अभिलेख एवं साक्ष्य पंजीकृत डाक के माध्यम से भी उपलब्ध करा सकते हैं। प्राप्त सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों को जांच प्रक्रिया में विधिसम्मत रूप से सम्मिलित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें