Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे में पहाड़ी से गिरे पत्थर वाहन सवार दो यात्रियों की मौत! पांच घायल, एक गंभीर! पढ़ें दुखद आपदा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। यहां सोमवार को एक दुखद दुर्घटना होने से टैक्सी कार में सवार दो यात्रियों को मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कोटद्वार-पौड़ी हाईवे में सिद्धबली मंदिर के निकट सवारी वाहन पर पहाड़ी से बड़े भारी बोल्डर गिर गए जिसकी चपेट में आने से दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस घटना में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के अनुसार किल्बोखाल से कोटद्वार आ रही मैक्स संख्या UK11TA-1610 पर अचानक पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर गिर गया जिससे वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *क्या राजनाथ सिंह की सभा में उमड़ेगा जन सैलाब ? तैयारियों का सीएम पुष्कर धामी ने लिया जायजा! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट...

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सतबीर (20) और रविंद्र उर्फ मोटा (32) के रूप में हुई है, जो पौड़ी गढ़वाल जनपद के रहने वाले हैं। घायल लोगों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है, जिनमें गंभीर रूप से घायल चालक देवेंद्र और दिनेश को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

घायलों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन शामिल हैं। घटना के बाद प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

यहां तेज बारिश से पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग दुगड्डा में पांचवां मील के पास बरसाती नाले के कारण बार-बार बाधित हो रहा है । पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग को सुचारू करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित

इस घटना से यात्रियों में भय का माहौल नजर आने लगा है, प्रशासन ने कहा है जरूरी होने पर ही लोग वाहनों से आवागमन करें और खतरनाक जगहों पर देखकर वाहन निकालें।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें