

स्वास्थ्य विभाग की छापामार टीम ने एसीएमओ (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी) के नेतृत्व में लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए कई निजी क्लीनिकों पर शिकंजा कसा। इस कार्रवाई में दस्तावेजों की कमी और नियमों के उल्लंघन के चलते तीन क्लीनिकों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और उन्हें मौके पर बंद कर दिया गया। वहीं, कुछ अन्य क्लीनिकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया।
स्वास्थ्य विभाग की छापामार टीम ने जनपद में अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटलों और क्लीनिकों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओमकार क्लिनिक, पंत डेंटल क्लिनिक, मुना लाल बहेड़ी वाले, आरोग्य लैब, डॉ. राजा राम फिजियोथेरेपिस्ट सेंटर और डॉ. चंद्रा क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान ओमकार क्लिनिक, पंत डेंटल क्लिनिक और मुना लाल बहेड़ी वाले क्लिनिक में जरूरी दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके चलते इन पर 50-50 हजार रुपये का चालान काटकर क्लीनिकों को बंद कर दिया गया। वहीं, डॉ. चंद्रा क्लिनिक, हल्दूचौड़ पर 10 हजार रुपये का चालान लगाया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *मुख्य सचिव उत्तराखंड दो दिन नैनीताल में*! पढ़ें : जारी कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज़: *कानू उपाध्याय की मृत्यु पर जिलाधिकारी ने तत्काल मुआवजा राशि देने के दिए निर्देश*! पढ़ें : नैनीताल जनपद अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज़: *गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए प्रदर्शन*! दिया ज्ञापन! पढ़ें: लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…देखें vdo…