Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज*लालकुआं के हरदिल अजीज पूरन रजवार दुनियां छोड़ चले*! पढ़ें लालकुआं अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा की मौत का ग़म भूले नहीं थे कि पूरन रजवार दुनियां छोड़ चले गए! लालकुआं में जब कभी छोटे बड़े कार्यक्रम होते हैं तो पूरन रजवार के हाथ में संचालन का जिम्मा होता था! लेकिन काल के क्रूर हाथों ने उनको छीन लिया है! लालकुआं की दहाड़ सदा के लिए खामोश हो गई! उनकी जनसेवा सदा याद बनकर रह गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *महिला आयोग आपके द्वार* पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट...

आज शनिवार को इस संचालक और मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार का असमय हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।

उनके निधन का समाचार सुनते ही जहां उनके हँसते खेलते परिवार में कोहराम मच गया वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

नगर पंचायत लालकुआं के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार को शनिवार सुबह सांस लेने में तकलीफ हुई जिन्हें उनके दोनों पुत्र रघुवीर सिंह रजवार और विनय रजवार अन्य संबंधियों के साथ हल्द्वानी के निजी अस्पताल में ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अवैध रूप से लगी प्रचार सामग्री को हटाने के निर्देश*! पढ़ें: नैनीताल अपडेट...

बताया जाता है कि उपचार के दौरान शाम को लगभग 5 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके वार्ड नंबर दो स्थित आवास में कोहराम मच गया, तथा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

पूरन सिंह रजवार क्षेत्र में वरिष्ठ समाजसेवी एवं ख्याति प्राप्त संचालक थे, उनकी आवाज की गूंज से हर कोई प्रभावित था, तथा बड़े कार्यक्रम एवं बड़े मंचन में सदैव पूरन सिंह रजवार के संचालन का क्षेत्रवासी लोहा मानते थे। उनके निधन पर सर्वत्र शोक की लहर है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें