Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज : *घरेलू गैस जमाखोरी-रिफिलिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई*! पढ़ें : नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

नैनीताल अपडेट। घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, होल्डिंग और व्यवसायिक उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

ADVERTISEMENTS

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस के कमर्शियल डायवर्जन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीपीपी कर्मचारी नेता धन सिंह नहीं रहे*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

जिलाधिकारी ने संबंधित परगना अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि घरेलू गैस के कमर्शियल इस्तेमाल और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

इसके लिए तहसीलदार, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों की क्विक रिस्पांस टीम भी गठित की जाय, जो शिकायत मिलते ही मौके पर कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए गैस की जमाखोरी, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करे।

साथ ही संबंधित अधिकारी अपने काउंटर पार्ट्स के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे।डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग या अवैध भंडारण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: * तो क्या अब राजस्व गांव के लिए हल्द्वानी में होगा आंदोलन*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें