Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

* ब्रेकिंग न्यूज* माले ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर किया हल्ला बोल! पढ़ें क्या बोले लाल झंडा वाले…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लो नारे के तहत माले कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन किया और सरकार पर जमकर हल्लाबोल किया।

ADVERTISEMENTS Ad

भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत में पचास रुपए और पेट्रोल डीजल की कीमतों में दो रुपए वृद्धि को वापस लेने की मांग पर खाली सिलेंडरों के साथ कार रोड चौराहा बिंदुखत्ता पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लो, केन्द्र सरकार होश में आओ, जनता की जेब पर डाका डालना बंद करो, महंगाई पर रोक लगाओ, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों को 500 से नीचे लाओ के नारों के साथ प्रदर्शन किया।

भाकपा माले के नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता के ऊपर गैस सिलेंडर के दाम में पचास रुपए वृद्धि करके मोदी सरकार ने आम जनता की जेब पर डाका डालने वाला काम किया है, यह गरीब जनता के मासिक बजट को बिगाड़ने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  निरीक्षण में दिखे एसएसपी दून के सख्त तेवर

माले नेताओं ने कहा हैरत की बात यह है कि गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि का फैसला तब लिया गया है जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस के दाम नीचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा की केन्द्र सरकार के लिए आम जनता का हित कोई मायने नहीं रखता और ये सरकार विशुद्ध रूप से कॉरपोरेट हितों से संचालित होती है।

ऐपवा संयोजक विमला रौथाण ने कहा कि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के फैसले से महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी।

माले नेताओं ने कहा एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला के नाम पर महिलाओं के आंसू पोंछने का दावा करते हैं लेकिन दूसरी ओर गैस सिलेंडर के दाम बार बार बढ़ाकर महिलाओं की मुसीबत लगातार बढ़ा रहे हैं।

किसान महासभा नेता नैन सिंह कोरंगा ने कहा कि, खाद बीज बिजली दरों के बढ़े दामों के बाद घरेलू गैस सिलेंडर और डीजल के दामों में की गई बढ़ोत्तरी किसानों के लिए नई परेशानी बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी की वैटिंग के राजनीतिक मायने भी लगा सकते हैं। खबर - क्रिकेट खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।

आइसा नैनीताल जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि, ये सरकार हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ाने वाली सरकार है। विश्वविद्यालयों में फीस बढ़ाने का मामला हो या अस्पतालों में टेस्ट और पर्ची के शुल्क में बढ़ोत्तरी सभी जगहों भाजपा सरकार कीमतें बढ़ा रही है और इसी तर्ज पर गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों की वृद्धि की गई है जो लोगों को बेवजह परेशानी में डालने का काम करेगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड में स्कूल संचालक अभिभावकों को लूट रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

खाली सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन में भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, ऐपवा संयोजक विमला रौथाण, माले राज्य कमेटी सदस्य ललित मटियाली, किसान महासभा नेता नैन सिंह कोरंगा, आइसा नैनीताल जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, निर्मला शाही, अनीता अन्ना, चन्दन मेवाड़ी, अंबा दत्त बचखेती, मोती सिंह धामी, त्रिलोक सिंह दानू, पूरन शर्मा, आयशा, आशा देवी, प्रेमा देवी, बलपा देवी, गीता, उमेश बैठा, अजय आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें