
नैनीताल। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड द्वारा सरकार की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के दृष्टिगत गीत एवं नाट्य योजना के अन्तर्गत कुमाऊ मण्डल के सांस्कृतिक दलों का ऑडिशन एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में आगामी 26 मई से 30 मई 2025 के मध्य किया जायेगा।
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि जनपद में निवासरत सांस्कृतिक दल लोकगीत, नाटक, नौटंकी, नुक्कड नाटक, भजन कब्बाली, जादू आदि विधाओं से दक्ष सांस्कृतिक दल 20 अप्रैल 2025 तक आवेदन सभी वांछित अभिलेखों सहित सूूचना कार्यालय नैनीताल अथवा मीडिया सेंटर हल्द्वानी में व्यक्तिगत अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा करा सकते हैं।
उन्होंने बताया जनपद नैनीताल का ऑडिशन 30 मई 2025 को एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु जिला सूचना कार्यालय नैनीताल एवं मीडिया सेंटर हल्द्वानी से कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री