Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: मिशन आरोग्य ! मिशन चिरंजीवी भारत! पढ़ें कहां लगाया शिविर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान व नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) द्वारा निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप (मैडिकल,दंत चिकित्सा ,फिजीयोथेरेपी, नेत्र रोग, रक्त जाँच , एवं औषधि वितरण कैंप) दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम, निरंजनपुर , देहरादून में ”मिशन आरोग्य एवं मिशन चिरंजीवी भारत“ के अंतर्गत आम जनमानस के लिए आयोजित करवाया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad

जिसमें पीजीआई चंडीगढ एवं गवर्नमेंट दून अस्पताल के प्रसिद्ध व कुशल डॉक्टरो द्वारा निशुल्क परामर्श व उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा करें विभाग ताकि निर्माण कार्यों में लागत न बढ़े-मुख्य सचिव

कैंप का उद्घाटन श्रीमती विनोद उनियाल ,राज्य मंत्री (उपाध्यक्ष, महिला उधमिता परिषद), उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया।

उपस्थित लोगों ने डीजेजेएस एवं एनबीएफ को इस दैवीय कार्य के लिए शुभकामनाऐ प्रेषित की व दिव्य गुरू आशुतोष महाराज के चरणों में नमन अर्पित किया ।

इस दिव्य अवसर पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान,उत्तराखंड की कोआर्डिनेटर साध्वी सुश्री अरूणिमा भारती ने बताया कि स्वस्थ तन से ही स्वस्थ मन का निवास होता है।

इसी से मनुष्य परमात्मा को प्राप्त कर सकता है।कैंप में डा० योगेश्वरी, दंत चिकित्सक गवर्मेंट दून अस्पताल , डा०अनया रैना, नेत्र रोग विशेषज्ञ , गवर्मेंट दून अस्पताल जी ,डा० दिव्यांशु, सर्जन ,गवर्मेंट दून अस्पताल द्वारा निःशुल्क परामर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *सीपीपी लालकुआं को मिला हरित क्रांति के लिए प्रथम पुरस्कार*! पढ़ें: किसने प्रदान किया...

साथ ही नव्य भारत चैरिटेबल रेडकलिफ कलेक्शन सेंटर, बालावाला, देहरादून द्वारा न्यूनतम दर में रक्त जाँच व आशीष सैनी व टीम सिटी मैडिकल स्टोर ,देहरादून द्वारा जरूरतमंदो को निःशुल्क दवाई वितरित की गई ।

इस अवसर पर एनबीएफ एवं एसएपीटी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ,पीजीआई चंडीगढ़ के फिजीयोथेरेपीसट डा० अनिरुद्ध उनियाल द्वारा आमजनमानस का निशुल्क फिजीयोथेरेपी परामर्श किया गया, और सभी आमजनमानस के लिए सदा निरोगी रहे यह भगवान बद्री केदार से प्रार्थना की।

इस दौरान साध्वी जाह्नवी भारती , दुर्गा प्रसाद उनियाल ,प्रेमा उनियाल , सिमरन कौर ,अभिजीत उनियाल ,डा० शिवांशी ,सौरभ सिरखाल,डा० हर्षिता, डा० अंशुव अन्य कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें