Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज़: *सीपीपी लालकुआं को मिला हरित क्रांति के लिए प्रथम पुरस्कार*! पढ़ें: किसने प्रदान किया…

Ad
खबर शेयर करें 👉

पंतनगर/लालकुआं। यहां आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेले में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं नैनीताल को मिला प्रथम पुरस्कार। मिल कर्मचारियों में खुशी की लहर देखने को मिली।

ADVERTISEMENTS

मिल प्रबंधन को पंतनगर विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित । यहां पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेले के समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके लिए मिल प्रबंधन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हरित क्रांति के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज #वर्षाकाल को दृष्टिगत रख सड़कों का निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराया जाए#! पढ़ें #शहरी विकास मंत्री# अपडेट...

यह सम्मान महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी तथा विश्वविद्यालय के कुलपति मनमोहन चौहान द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

13 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित इस चार दिवसीय किसान मेले में देशभर से आए कृषि विशेषज्ञों, किसानों और विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया।

समापन दिवस पर एग्रो फॉरेस्ट्री, नर्सरी, हर्बल एवं मेडिसिनल प्लांट समूह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंचुरी पल्प एंड पेपर को प्रथम पुरस्कार दिया गया।

यह पुरस्कार मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा तथा सोशल फॉरेस्ट्री टीम के सदस्यों अमृत सैनी, अनिल दूबे, राजेश कुमार, वंदना पंत, सुष्मिता रावत, चित्रा नेगी, संजना नैनवाल और वैशाली जोशी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम की मासिक बैठक आयोजित*! पढ़ें : क्या रखी मांग...

इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने बताया कि मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता के निर्देशन में सोशल फॉरेस्ट्री एवं प्लांटेशन कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वर्ष 2025–26 में अब तक 2 करोड़ 25 लाख पौधों का रोपण किया जा चुका है, जबकि वर्ष 2026–27 के लिए 2 करोड़ 50 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने सेंचुरी पल्प एंड पेपर द्वारा एग्रो फॉरेस्ट्री और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें