

नैनीताल/हल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का पद 12 सितंबर को जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हो गया था। अब इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी अहमद नदीम को सौंपी गई है।
देहरादून सूचना विभाग में तैनात अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज दिए जाने के बाद जिले की सूचना एवं मीडिया संबंधी व्यवस्थाओं को नई जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का दायित्व उनके पास होगा।
अहमद नदीम वर्तमान में हल्द्वानी मीडिया सेंटर प्रभारी के तौर पर कार्य देख रहे हैं। विभागीय कार्यों और मीडिया समन्वय का उन्हें लंबा अनुभव है।
इससे पहले वह ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में जिला सूचना अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत में भी वह सहायक जिला सूचना अधिकारी (ADIO) के पद पर काम कर चुके हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
बिग ब्रेकिंग: *उक्रांद की पहली सूची जारी*! पढ़ें एरी और आशीष नेगी को कहां से मिला टिकट…
भगवान प्रभु श्री रामलीला…चुनावी वर्ष बिंदुखत्ता अपडेट…
लालकुआं पुलिस की कार्रवाई, 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…