Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम*! पढ़ें~ नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर अवसर जनपद नैनीताल में “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन 17 सितम्बर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

अभियान का उद्देश्य विकसित भारत–2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनसहभागिता के माध्यम से सेवा एवं सुशासन की भावना को मजबूत करना है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने अभियान के सफल संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय को जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया है।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान में सूचना एवं लोक सम्पर्क, पर्यटन, धर्मस्व, पंचायती राज, शिक्षा, उच्च शिक्षा, ग्राम्य विकास, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर निकाय सहित अन्य विभाग सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान पूरे जनपद में विविध जनजागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

17 सितम्बर को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत सरोवरों, जन औषधि केन्द्रों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन कर सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी के जन्म दिन पर हो रहे विभिन्न अनुष्ठान*! पढ़ें~ क्या बोले सीएम...

17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में “मेरा सपनों का भारत” विषय पर निबंध, चित्रकला, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।

विकसित भारत–2047 तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभिभावकों को पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा बाल विकास से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

“सेवा की कहानी” कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की प्रेरक कहानियों, भाषण, चित्रकला एवं एनीमेटेड वीडियो के जरिए आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया जाएगा।

अभियान के दौरान सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा विकसित भारत–2047 के संकल्प का प्रतीक कलश प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया जाएगा।

इसके साथ ही “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत नागरिकों को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षण, रक्तदान तथा अन्य समाजोपयोगी सेवा गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत तहसील एवं विकासखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर, बहुउद्देशीय शिविर तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभार्थी शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  {प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी} *17 सितंबर को कर रहे 75 वर्ष पूरे*! पढ़ें~~ उनका 25 साल का राजनीतिक सफर...

“सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम के तहत सरकारी एवं सार्वजनिक परिसरों में रंगोली के माध्यम से विकसित भारत–2047, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया जाएगा।

वहीं सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ संवाद कर सरकार की योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।

2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी एवं खादी अपनाने का संकल्प दिलाया जाएगा तथा वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

साथ ही Fit India Movement के अंतर्गत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएँ, योग, दौड़, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएँ आयोजित कर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी नामित नोडल अधिकारी 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रमों की प्रतिदिन रिपोर्ट, फोटो एवं वीडियो निर्धारित व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

सभी विभाग निर्धारित तिथियों में कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें