

लालकुआं। गत दिन क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला देखने को मिला है, उक्त मामले ने क्षेत्र वासियों को सन्न कर दिया है ।
जानकारी के अनुसार निकटवर्ती घोड़ानाला क्षेत्र की वीआईपी गेट कॉलोनी में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली।
इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद घायल को 108 सेवा से हल्द्वानी स्थित एसटीएच चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीआईपी गेट कॉलोनी निवासी सत्येंद्र गंगवार (पुत्र धर्मपाल गंगवार) की पत्नी कुछ समय पूर्व नाराज होकर मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वह परेशान रहता था। बुधवार को सत्येंद्र ने कथित रूप से अपने कमरे के भीतर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम*! पढ़ें~ नैनीताल जनपद अपडेट…
काठगोदाम-नैनीताल रोपवे 28 सौ करोड़ रुपये की लागत से बनेगा! रोपवे की लंबाई 14.9 किलोमीटर होगी, जिसमें 58 टावर लगेंगे! पढ़ें~ प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में संपन्न बैठक अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी का जन्म दिन समारोह पूर्वक मनाया*! पढ़ें – जनपद नैनीताल अपडेट…