Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव की मांग करने वालों को विधायक से मिला उपनाम*! ये उपनाम आग में घी का कर रहा काम! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। राजस्व गांव घोषित करने के लिए पंद्रह अगस्त से शुरु जन जागरण अभियान रैली आज घोड़नाला पहुंची। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं, बुजुर्गों, नौजवानों ने रैली में भाग लिया और सत्ताइस सितम्बर को आहूत रैली को सफल बनाने की जनता से अपील की।

ADVERTISEMENTS

वन अधिकार संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा जनता सरकार से मांग करती है कि अविलंब चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले राजस्व गांव घोषित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *धामी ज्यू आब तदुक देर नि लगाओ*! हास्य कलाकार भी राजस्व गांव के लिए उतरे मैदान में! पढ़ें= लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

संगठन ने कहा है कि बिंदुखत्ता की जनता अपने अधिकार मांग रही है और सरकार वन अधिकार अधिनियम के दावे की स्वीकृति को देख तत्काल राजस्व गांव घोषित करे।

पंद्रह अगस्त से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों कभी हजारों लोग भाग ले रहे हैं। आधा दिन रैली निकालते हैं तो रात्रि को रैली समापन स्थल पर भजन कीर्तन करते हैं।

इस आंदोलन के चलते लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की सियासत में खलबली मची है और चुनाव बाज नेताओं को जन संपर्क अभियान शुरु करते हैं हिचक पैदा हो गई है! जनता सड़कों पर तो किससे जन संवाद स्थापित किया जाए ?

हर कोई राजस्व गांव घोषित करने की मांग पर एकजुट होने लगा है और बिंदुखत्ता की जनता एकसूत्र में पिरोने जा रही है जो राजनीतिक दलों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं दिख रहा है! जनता का कहना है राजस्व गांव घोषित हो और नदी किनारे मजबूत तटबंध बनने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गांव में चाउमिन की दुकान में बेच रहा था शराब*! पढ़ें~ पुलिस ने कैसे पकड़ा...
Oplus_131072

जनता किसी भी राजनीतिक दल का विरोध नहीं कर रही है लेकिन विधायक के द्वारा दिए गए उपनाम से गुस्से में है जो आंदोलन की धार को और तेज करने का काम कर रहा है! उपनाम को लोग अपनी डीपी बना रहे हैं!

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें