Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता निवासी इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता निवासी 37 वर्षीय भगवंत राम की अस्पताल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांचलालकुआं।

बिंदुखत्ता में एक फैक्ट्री कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाए गए 37 वर्षीय युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में विषैला पदार्थ सेवन करने की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं आईसीटी लैब का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए! केवल उपस्थिति एवं पाठ्यक्रम पूर्ण करने को शिक्षण कार्य की उपलब्धि नहीं माना जाएगा! सीडीओ ntl उवाच...

हालांकि, किन परिस्थितियों में युवक ने विषैला पदार्थ खाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिमी राजीव नगर, बिंदुखत्ता निवासी भगवंत राम (37) एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत थे। गत शाम वह घर पर ही मौजूद थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम बाईपास और कुंभ 2027 के लिए बड़ा फैसला: धामी सरकार ने 755 करोड़ रुपये की 5 बड़ी परियोजनाओं को दी हरी झंडी

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विषैला पदार्थ सेवन करने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि युवक की मौत की असली वजह क्या थी।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें