

हल्द्वानी। यहां “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पॉलिसीट-4 में बच्चों के बीच मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य एवं सेवा समर्पण अभियान के तहत “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के जिला संयोजक योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में आज आंगनबाड़ी केंद्र पॉलिसीट-4, बाल विकास परियोजना हल्द्वानी शहर में प्यारे बच्चों के बीच केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रजवार द्वारा बच्चों को फल, केक एवं अन्य सामग्री वितरित की गई।

आयोग सदस्य योगेश सिंह रजवार ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए बच्चों के लिए संचालित पोषण व्यवस्थाओं, किचन, खेल-कूद एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को बच्चों के हित में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
केंद्र में बच्चों को केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों के टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती किरण लता जोशी , सुपरवाइजर श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कल्पना तिवारी , श्रीमती नंदी चौधरी , श्रीमती हेमा लोहनी, श्रीमती पुष्पा आर्या , नीमा थानी एवं श्रीमती गीता पोखरिया, सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।
आयोग सदस्य योगेश सिंह रजवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के राष्ट्रीय संकल्प से प्रेरणा लेते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, पोषण, सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के जिला संयोजक के रूप में वे पूरे जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की देखरेख कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए इस सेवा समर्पण अभियान के तहत “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” की भावना को लेकर पूरे एक माह तक जिले के विभिन्न स्थानों पर बच्चों से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की शिक्षा, पोषण, सुरक्षा, अधिकारों एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए यह अभियान बच्चों के सपनों को सुरक्षित, सशक्त एवं अवसरों से परिपूर्ण बनाने की दिशा में जनभागीदारी का संदेश दे रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव की मांग करने वालों को विधायक से मिला उपनाम*! ये उपनाम आग में घी का कर रहा काम! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *बीबी मायके गई तो पति ने अपने शरीर में डीजल डाल आग लगा ली*! पढ़ें~ लालकुआं अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम*! पढ़ें~ नैनीताल जनपद अपडेट…