Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *चुनाव से पूर्व अधिकारी और पुलिस कर्मचारी होंगे इधर से उधर*! पढ़ें~~ चुनावी तैयारी…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड। राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने प्रशासनिक और पुलिस तंत्र में फेरबदल की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही लंबे समय से एक जगह तैनात अधिकारी और पुलिस कर्मचारी बदले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

लंबे समय से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों समेत कई विभागों के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *धामी ज्यू आब तदुक देर नि लगाओ*! हास्य कलाकार भी राजस्व गांव के लिए उतरे मैदान में! पढ़ें= लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जाता है।

हालांकि, अभी निर्वाचन आयोग की ओर से तबादलों को लेकर औपचारिक दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं, लेकिन शासन ने पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे कार्मिकों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने एक ही जिले में करीब तीन वर्ष या उससे अधिक की अवधि पूरी कर ली है। और लंबे समय से चौकी या थाने में जमे पड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को दी श्रद्धांजलि*! पढ़ें~ सीएम से क्या की है मांग...

इसमें प्रशासनिक और पुलिस विभाग के साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल हैं। जिलों से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है।

शासन स्तर पर सूची तैयार होने के बाद चुनावी दृष्टि से संवेदनशील पदों पर तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में व्यापक फेरबदल देखने को मिल सकता है।

सचिव कार्मिक शैलेश बगौली के अनुसार, स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जब आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, तब शासन उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें