Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख के धरने का असर*! बिरजू मयाल पुराने मामले में गिरफ्तार! पढ़ें रामनगर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

रामनगर। ब्लॉक प्रमुख और कांग्रेस नेताओं के धरने के बाद पुलिस ने एक पुराने मामले का संज्ञान लेते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई आरोप के मामले में चर्चित यू ट्यूबर बिरजू मयाल को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार मामला 9 सितंबर का बताया गया है। बताया गया कि बिरजू मयाल रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था, डॉक्टरों की उपलब्धता और मरीजों को बाहर भेजे जाने को लेकर वीडियो बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भाजपा से उमेश शर्मा ने की दमदार दावेदारी*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि वीडियो बनाने के दौरान उन्होंने डॉक्टरों और कर्मचारियों के काम में बाधा डाली और अस्पताल की छवि धूमिल करने का प्रयास किया।

सीएमएस की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा। अस्पताल के सीएमएस डॉ. तपन शर्मा की शिकायत के आधार पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने बिरजू मयाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

रामनगर कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सीएमएस की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि बिरजू मयाल के खिलाफ छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इधर इस गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस नेता संजय नेगी सहित कई लोग गत दिन धरने पर बैठे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सेवा, सहभागिता और संकल्प से बनेगा विकसित उत्तराखंड* पढ़ें - कब से चलेगा सेवा संकल्प अभियान...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें