Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *मनरेगा के पैसे विधायक और उनकी पत्नी के खाते में आने से मचा हड़कंप*! *विधायक बोले बदनाम करने की साजिश*! पढ़ें पुरोला अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

पुरोला। भारत की संसद में *मनरेगा* का नाम बदलने को लेकर चर्चा ही चल रही है वहीं दूसरी तरफ इसी कड़ी में उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुर्खियों में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जहां प्रदेश के लाखों मजदूरों को लंबे समय से मनरेगा की मजदूरी नहीं मिल रही है, 15 दिन में भुगतान करने की इस रोजगार गारंटी मे कई मजदूरों को वर्षों से भुगतान नहीं हुआ है।

वहीं ऐसे में कथित तौर पर भाजपा विधायक और उनकी पत्नी के खाते में मनरेगा के भुगतान किए जाने का मामला सुर्खियों में है।

जानकारी के मुताबिक पुरोला क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनकी पत्नी के खातों में मनरेगा की धनराशि जाने का मामला लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीडीओ ने ली रक्षा मंत्री के कार्यक्रम की धरातलीय जानकारी*! पढ़ें vip तैयारी अपडेट...

इसके चलते पूरे विधानसभा क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में विकासखंड कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह धनराशि पूर्व में उनके जॉब कार्ड के आधार पर डाली गई थी।

वहीं दूसरी ओर विधायक का कहना है कि यह उनको बदनाम करने की साजिश है।पुरोला क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनकी पत्नी निशा पर मनरेगा की धनराशि अपने खातों में डलवाने का आरोप लग रहा है।

बताते चलें यह मामला लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वर्ष 2021 से 2025 तक रेक्चा गांव में ग्यारह कार्यों के तहत विधायक और उनकी पत्नी के खाते में मनरेगा की धनराशी जाने की बात सामने आई है।

बताया जाता है कि यह धनराशि करीब 17 हजार से अधिक है। इस मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नव संवत्सर आत्मा के जागरण का पर्व है! यह दिन ब्रह्मा द्वारा सृष्टि रचना के प्रारंभ का प्रतीक माना जाता है! पढ़ें: नव संवत्सर पर खास अपडेट...

हालांकि, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बृजमोहन बिंजोला ने कहा कि डीपीओ से प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार दुर्गेश्वर लाल के विधायक बनने से पहले उनका और उनकी पत्नी का जॉब कार्ड बना हुआ था।

इसलिए किसी ने अपनी निमार्ण सामग्री की धनराशि उनके खाते में डाली थी। उनकी ओर से वह पैसा वापस किया जा रहा है।

उन्होंने कहा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि यह उनको बदनाम करने की साजिश है। जबकि उनके परिवार का जॉब कार्ड और अंतोदय कार्ड निरस्त करवा दिया गया है।

इस मामले को लेकर विपक्षी दल हमलावर की स्थिति में हैं और वह इस मामले को तूल दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें