Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सांसद और विधायक ने किया शिलान्यास! पढ़ें कितने रुपए दिलवाए…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पूर्व मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक डा0 मोहन सिंह बिष्ट ने गुरूवार को 1 करोड 48 लाख 48 हजार की लागत से बनभूलपुरा रेलवे क्रासिंग से गौलापुल तक कुल लम्बाई 120 मीटर क्षतिग्रस्त मार्ग का पुनः निर्माण एवं सतह सुधार कार्य का शिलान्यास के साथ ही कार्य का शुभारम्भ किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा करें विभाग ताकि निर्माण कार्यों में लागत न बढ़े-मुख्य सचिव
Ad

इस अवसर पर सांसद अजय भटट ने लोक निमार्ण के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि कार्य मानसून से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें साथ ही कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्हांेने कहा सरकार द्वारा इस कार्य हेतु धनराशि का आवंटन समय से कर दिया था लेकिन न्यायालय में वाद के कारण इस कार्य में देरी हुई है।

मानसून से पूर्व कार्य करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये गये हैं। उन्होंने कहा इस क्षतिग्रस्त सडक के गौलानदी से भू कटाव को रोकने हेतु सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 28 करोड की लागत से जो स्टीमेट बनाया है स्वीकृति के उपरान्त इस प्रोजेक्ट में भी कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

इस अवसर पर विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, मेयर गजराज बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष रोहित दुम्का, पानसिंह मेवाडी, बसंत सनवाल, मुकेश बेलवाल,लक्ष्मण खाती, समीर बोरा, यशपाल आर्य,त्रिलोक सिंह नौला,हरीश सम्भल, सोनू पाण्डेय, दिनेश राणा, विक्रम बर्गली, राजेन्द्र बिष्ट के साथ ही उपजिलाधिकारी राहुल साह, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रत्यूष सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें