Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: नरेश चंद्रा को सीपीपी का बनाया गया वाइस प्रेसिडेंट! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं (नैनीताल)। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं में लंबे समय से सेवाएं दे रहे वरिष्ठ अधिकारी नरेश चन्द्रा को वाइस प्रेसिडेंट पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयों से उनको नवाजा है।

बताते चलें 32 वर्षों की सेवा अवधि में नरेश चन्द्रा ने ईमानदारी अनुशासन और उच्च प्रबंधन क्षमता का परिचय देते हुए अनेक सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और देवगुरु बृहस्पति के आशीर्वाद को दिया। नरेश चन्द्रा सामाजिक वानिकी, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्व जैसे अहम विभागों का संचालन कर चुके हैं।

उनकी विनम्रता, मधुर व्यवहार और जनकल्याण के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्र का लोकप्रिय चेहरा बना दिया है। सेंचुरी मिल के सीईओ अजय गुप्ता ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह पदोन्नति संस्थान के लिए गर्व की बात है और युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक भी। इधर जन संपर्क अधिकारी भरत पांडेय सहित विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ नेता कैलाश चौशाली ने भी मिल के उपाध्यक्ष बनने पर नरेश चंद्रा को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड में तीसरे मोर्चे की बैठक 26 मार्च को अल्मोड़ा में*! पढ़ें कितने संगठन ले रहे हिस्सा...

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें