Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: अब पहाड़ बनाम मैदान की जंग! पढ़ें प्रधान संपादक की अपनी बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में विवादित बयान देने वाले मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।अग्रवाल ने इसे पहाड़ और मैदान का विवाद करार देते हुए मैदान के लोगों को भड़काने का अशोभनीय प्रयास शुरू किया है जो निंदनीय है।उत्तराखंड में अब सियासत फिर गरमाने लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुछ लोग इसे मोहरा बनाकर राज्य को अशांत करने का प्रयास कर रहे हैं जो इस राज्य के लिए चिंता का विषय है।रोजगार के अभाव में पलायन कर रहे पहाड़ के लोगों के लिए नई समस्या खड़ी करने की कुछ लोग तैयारी कर रहे हैं।मैदान के लोगों को भड़काने और राज्य में सियासत को नई करवट देने का प्रयास इस राज्य के लिए चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जन गणना कार्मिकों का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण संपन्न*! चुनाव तैयारी अपडेट...

मंत्री ने इस्तीफा सोच समझ कर दिया है और मैदान के लोगों को भड़काने की इसे साजिश भी कहा जा सकता है।राज्य के लिए जिन्होंने अपने प्राणों को तक बलिदान किया उनकी आत्मा आज बेहद दुखी होगी! इसीलिए बनाया था ये राज्य कि लोग पहाड़ को गाली देंगे और पहाड़ी के स्वाभिमान को चुनौती दी जाएगी!

उत्तराखंड में पहाड़ और मैदान की दुर्गंध फैला रहे कुछ लोग पहाड़ की शांत वादियों को अशांत कर रहे हैं।द्वेष भाव पैदा करने वाले हर इंसान के खिलाफ लोगों को खड़ा होना होगा और राज्य को गलत दिशा की तरफ बढ़ने से रोकना होगा।भड़काने वाले किसी भी आंदोलन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें