Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breaking NEWS :-पहाड़ विरोधी बयानों से विरोध झेल रहे मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने रोते हुए मंत्री पद से दिया इस्तीफा…

Ad
खबर शेयर करें 👉
YouTube player

देहरादून। इधर गैरसैंण में 17 मार्च को लोग एकत्र होते कि विवादित बयान से चर्चा में आए कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने मंत्री पद से स्वयं इस्तीफा दे दिया है।

ADVERTISEMENTS

भरी आंखों से उन्होंने कहा वह इस राज्य के लिए ट्रक में सवार होकर आंदोलन में डटकर रहे लेकिन आज उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया जिससे पूरे राज्य में उनके खिलाफ आंदोलन को भड़काया गया जो दुखद है इसलिए वह आज कैबिनेट मंत्री पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

इस अवसर पर उनकी आंखे नम थी और गला साथ नहीं दे रहा था। उन्होंने आज आंदोलन पर भी मानो एक तरह से विराम लगा दिया है। बताते चलें मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने जो बयान दिया उसके खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिला ये आक्रोश एक नजीर भी आने वाले समय के नेताओं और अधिकारियों के लिए होगा!

एक कहावत है *जीभ सुश्री का क्या जाए जिसके हाथ न पांव* यही कहावत मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल पर लागू हो गई और उन्होंने खेद भी जताया और केबिनेट मंत्री पद भी गंवाया! कसूर सिर्फ जुबां का था सजा मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को मिली! इसलिए जीभ का इस्तेमाल सही हो यह प्रयास सबका हिना चाहिए!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर...

आने वाले कुछ समय बाद यह सवाल आएगा कि उत्तराखंड के किस मंत्री को अपने बयान के लिए * स्थिपा और खेद प्रकट* दोनों सजा भुगतनी पड़ी ? उत्तराखंड में प्रेम चंद्र अग्रवाल के इस्तीफा मामले से सियासत में कुछ नरमी आने की संभावना है!

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें