Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर*! पढ़ें राजधानी हलचल…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक देहरादून सचिवालय में हुई. मंत्रिमंडल की बैठक बेहद खास रही।

ADVERTISEMENTS

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. इनमें ऊर्जा बचत, पर्यटन, परिवहन और ग्रामीण व्यवस्थाओं से जुड़े कई बड़े फैसलों रहे।

कैबिनेट के फैसले एक अधिकारी, एक वाहन का फॉर्मूला लागूराज्य सरकार जल्द नई ईवी पॉलिसी लाएगी, सरकारी खरीद में 50% इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्य इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन और नेटवर्क का विस्तार , बेड एंड ब्रेकफास्ट और होमस्टे प्रस्ताव को मंजूरी।

घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए “विजिट माय स्टेट” अभियान चलाएगीइसके तहत धार्मिक, वेलनेस, ग्रामीण, विरासत और इको-टूरिज्म सर्किट का व्यापक प्रचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आजादी के आंदोलन में भाजपा/आर एस एस का कोई योगदान नहीं*: मल्लिकार्जुन खड़के! पढ़ें कुमाऊं की बड़ी अपडेट...

डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने और सिंगल विंडो क्लियरेंस व्यवस्था लागू करने का फैसला , चकबंदी को मंजूरी, हर जिले में चुने जाएंगे 10 गांव , 120 दिन के भीतर मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

प्राकृतिक खेती और स्वच्छ ऊर्जा पर जोरकिसानों को नेचुरल फार्मिंग, जीरो बजट फार्मिंग और बायो-इनपुट्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उर्वरकों के संतुलित उपयोग और मिट्टी की गुणवत्ता को लेकर विशेष अभियानपीएनजी कनेक्शन को मिशन मोड में बढ़ाया जाएगाहोटल, रेस्टोरेंट व सरकारी आवासों में पीएनजी को प्राथमिकता पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर को भी दिया जाएगा बढ़ावा।

बता दें पीएम मोदी ने हाल ही में ऊर्जा संसाधनों के कम उपयोग करने और अगले एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील जनता से की है।

जिसका असर प्रदेश में देखने को मिला है क्योंकि मंत्री और विधायक अब काफिला छोड़ टू व्हीलर वाहनों पर आवाजाही करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज #*सावन माह में पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को किया था प्रसन्न*! पढ़ें : सारगर्भित आलेख...*मासोत्तम मासे श्रावण मासे*

उत्तराखंड सरकार मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान ऊर्जा संसाधनों के कम उपयोग किए जाने को लेकर कई ठोस निर्णय लिये हैं।

कैबिनेट ने वैश्विक आर्थिक और ईंधन संकट को देखते हुए कई बड़े फैसले लिये हैं. इन फैसलों को अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधार के रूप में लागू किया जाएगा।

सीएम धामी ने कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बढ़ा है।

जिसका असर भारत पर भी पड़ा है. सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी ने देशवासियों से खास अपील की है. सभी को ऊर्जा संरक्षण पर जोर देना चाहिए।

उन्होंने कहा हम सभी को सार्वजनिक संसाधनों का उपयोग करना चाहिए. सीएम धामी ने कहा आज की कैबिनेट बैठक में इससे जुड़े कई फैसले लिये गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें