Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *दसवें वर्ष में प्रवेश करने पर हिंदी साप्ताहिक *दूरगामी नयन परिवार* ने जताया पाठकों का आभार*! *पढ़ें प्रबंधक *विमला जोशी* का संदेश*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। हिंदी साप्ताहिक *दूरगामी नयन* ने दसवें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। सभी मित्रों शुभ चिंतकों के प्यार और सानिध्य ने हमें नित नई ऊर्जा प्रदान कर हमेशा हमारा मार्ग प्रशस्त किया।

ADVERTISEMENTS

इससे ऊर्जा पाकर हिंदी साप्ताहिक *दूरगामी नयन* ने अपनी नौ साल की यात्रा सफलता पूर्वक पूरी की है।हम दसवें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं और विश्वास दिलाते हैं कि हम नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे तथा जनता के बुनियादी मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  वीर नारियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित! पढ़ें शौर्य दिवस अपडेट...

हिंदी साप्ताहिक *दूरगामी नयन* परिवार इस दसवें वर्ष में नए कलेवर के साथ पाठकों के हाथ में होगा और जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा।

नशे के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया जाएगा व भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेगा।समाज में फैल रही कुरीतियां के खिलाफ भी आवाज को बुलंद किया जाएगा।

सरकार और जनता के बीच एक सेतु बनकर समस्या का निराकरण करवाने की भरपूर कोशिश रहेगी।हम उस आवाज को बल प्रदान करेंगे जिसे दबाया जाता रहा हो तथा फूहड़ पत्रकारिता के खिलाफ भी आवाज उठाई जाएगी।

हिंदी साप्ताहिक *दूरगामी नयन* परिवार सभी मित्रों से वादा करता है कि वह अपने नाम के अनुरूप पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास जारी रखेगा। (विमला जोशी, प्रबंधक)

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कॉक्रोच ने लोकतंत्र में विश्वास को किया जगजाहिर*! पढ़ें : भारतीय राजनीति के पलटते पन्ने...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें