Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: हरेला पर्व पर *एक पेड़ मां के नाम* थीम पर हुआ वृक्षारोपण! पढ़ें : हरेला पर्व पर पौड़ी गढ़वाल से लालकुआं तक ताजा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें -

पौड़ी/लालकुआं। हरेला पर्व आज पूरे राज्य में परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है! बहन और बेटियां मायके जा रही हैं तो बुआ भाई के घर हरेला पूजने जा रही है! प्रकृति से जुड़ा यह लोक पर्व हरेला त्यौहार अपने आप में एक अद्भुत त्यौहार है! इस हरेला पर्व की महत्ता तब और बढ़ जाती है जब हरेला बाहर गए बच्चों को पोस्ट करके भेजते हैं!

इसके साथ ही आज उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के क्रम में हरेला पर्व पर समूचे राज्य में एक पेड़ मां के नाम थीम के अनुसार वृक्ष लगाने का अभियान शुरु हो गया है। हरेला पर्व पर राज्य के दोनों मंडलों में एक पेड़ मां के नाम थीम पर काम शुरु हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Breeking news*सांसद अजय भट्ट ने बजट को बताया दूरदर्शी और कर्तव्य निष्ट बजट*! पढ़ें किसका जताया आभार...

इस अवसर पर गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल तहसील, सतपुली, थलीसैंण में भी उप जिलाधिकारी श्रेष्ठ गुंनसोला, तहसीलदार करिश्मा जोशी के नेतृत्व में स्थानीय जनता के साथ मिलकर बृहद रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

उप जिलाधिकारी श्रेष्ठ गुंनसोला, तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बताया 31 जुलाई तक एक पेड़ मां के नाम थीम पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उप जिलाधिकारी श्रेष्ठ गुंनसोला तहसीलदार करिश्मा जोशी ने वृक्षारोपण अभियान का स्वयं पेड़ लगाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा तहसील स्टाफ भी मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Breeking news*सांसद अजय भट्ट ने बजट को बताया दूरदर्शी और कर्तव्य निष्ट बजट*! पढ़ें किसका जताया आभार...

इधर कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले की लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में स्थित तहसील परिसर भी एक पेड़ मां के नाम अभियान से अछूता नहीं रहा! यहां भी वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार कुलदीप पांडे , उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव , वीरेंद्र चंद्र, पूजा रानी, नायब नाजिर गोविंद सिंह,तहसील कर्मचारी खीम सिंह अधिकारी, मोहन सिंह बिष्ट, स्टांप विक्रेता नवीन कफल्टिया, पूनम अधिकारी, एडवोकेट गणेश दत्त कांडपाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें