Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज़: *ऋषिकेश में जनता ने किया पथराव तो जान बचाकर भागे अतिक्रमण हटाने वाले*! पढ़ें: ताजा अपडेट …

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

ऋषिकेश। यहां पुलिस द्वारा बल प्रयोग करने का आरोप लगने व जनता द्वारा पथराव के बाद तनाव व्याप्त हो गया है। स्थिति नियंत्रण में तो है लेकिन जन आक्रोश के आगे सब कुछ विफल दिख रहा है। वर्तमान में ऋषिकेश की स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad


बताया जाता है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को ऋषिकेश के कई इलाकों में वन विभाग की जमीन नपाई की कार्रवाई शुरू होते ही हालात तनावपूर्ण हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ढोल नगाड़ो के साथ 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया तड़ीपार

शिवाजी नगर समेत अन्य क्षेत्रों में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और वन विभाग की टीम को रोक दिया. करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

Oplus_131072

वहीं रविवार को भी यहां स्थिति तनावपूर्ण हो चुकी है । प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किया गया जिसमें कई लोग चोटिल हो गए ।

वहीं प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी घर को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और केवल खाली जमीन की जांच की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है।

लोगों ने कहा है उनको छेड़ा गया तो वह किसी भी हद तक जाकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेंगे और एक इंच भूमि अधिग्रहित नहीं होने देंगे। सरकार की तरफ से प्रशासन ने कहा है किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *60 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान*! पढ़ें : उज्जैन से महाकुंभ अपडेट...
Oplus_131072
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें