Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज़: *सीएम पुष्कर धामी ने मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 129 वें एपिसोड को आम जन एवं विद्यार्थियों के साथ सुना*! पढ़ें : कोटाबाग संवाददाता की रिपोर्ट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी(कोटाबाग)। उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोटाबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 129 वें एपिसोड को आम जन एवं विद्यार्थियों के साथ सुना।

ADVERTISEMENTS

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार हर नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज नैनीताल में*! पढ़ें क्या है कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मन की बात” के माध्यम से देश के कोने-कोने से जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होती है और अनेक उत्कृष्ट कार्यों से देश प्रेरणा लेता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं की सकारात्मक भूमिका जैसे विषयों पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से भी इस कार्यक्रम की सीखों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।अवसर पर सांसद नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र अजय भट्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, नैनीताल सरिता आर्या रामनगर दीवान सिंह बिष्ट लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट,मेयर हल्द्वानी नगर निगम गजराज सिंह बिष्ट,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी डॉ अनिल कपूर डब्बू, सुरेश भट्ट, दिनेश आर्या, शांति मेहरा, रेनू अधिकारी, दीपक मेहरा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी,ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग मनीषा जंतवाल, हल्द्वानी मंजू गौड़, अध्यक्ष नगर पालिका कालाढूंगी रेखा कत्यूरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी,घोड़ा लाइब्रेरी के शुभम बधानी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रा, स्थानीय जनता आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक की पत्नी के निधन पर सीएम पुष्कर धामी ने किया घर जाकर शोक व्यक्त*! पढ़ें रामनगर अपडेट... देखें vdo
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें