

देहरादून। यहां किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें महिला समेत चार गिरफ्तार हुए हैं।
संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी चली। इसमें आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये नकद बरामद हुआ है।
कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और देह व्यापार से अर्जित 3,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को कोतवाली पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि पटेलनगर क्षेत्र की संस्कृति लोक कॉलोनी, लेन नंबर-1 स्थित एक मकान में किराये पर कमरा लेकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।
सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम गठित की गई और बताए गए मकान पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
पुलिस ने मौके से अनैतिक देह व्यापार संचालित करने की आरोपी महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी अजमीरा ने मकान किराये पर लिया था।
आरोप है कि वह बाहरी जनपदों और राज्यों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं को ग्राहकों की मांग के अनुसार बुलाती थी। वह फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें महिलाओं की तस्वीरें भेजती थी। ग्राहकों की पसंद के अनुसार महिलाओं को किराये के कमरे में बुलाकर कथित तौर पर देह व्यापार कराया जाता था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
आरोपियों की पहचान 1.अजमीरा (42 वर्ष) 2 निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून।शेख अजीजल (30 वर्ष) निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून।3.रजनी (25 वर्ष) निवासी खेड़ा कैम्प, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर।4.अन्नू (23 वर्ष) — पुत्री संजीव, निवासी डेंसो चौक, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप मै हुई अभियुक्तों के पास से आपत्तिजनक सामग्री और दवाइयां।
देह व्यापार से अर्जित बताए गए 3,500 रुपये नकद। बरामद एपुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल *ब्लॉक प्रमुख *डॉ हरीश बिष्ट* और रोटरी क्लब की मेहनत रंग लाई! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *हैड़ियागांव दर्जा मंत्री रामपाल की जनसभा*! पढ़ें~ कितने विभाग रहे साथ…देखें vdo
ब्रेकिंग न्यूज: *राशन कार्ड धारक करवा लें केवाईसी*! पढ़ें~ नैनीताल अपडेट…