Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल *ब्लॉक प्रमुख *डॉ हरीश बिष्ट* और रोटरी क्लब की मेहनत रंग लाई! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल । ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने की दिशा में ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट एवं रोटरी क्लब नैनीताल के प्रयासों से एक सराहनीय कार्य किया है क्लब द्वारा ग्राम सभा सलड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिनगर में नवनिर्मित कक्षा-कक्ष का शुभारंभ किया।

ADVERTISEMENTS Ad

सुसज्जित विद्यालय प्रांगण तथा आधुनिक पठन-पाठन सामग्री विद्यालय प्रबंधन को समर्पित की गई। भवन का ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट,रोटरी क्लब नैनीताल की अध्यक्ष शिवांगी शाह एवं सचिव विनोद दुआ ने संयुक्त रूप से बुनियादी सुविधाओं का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ग्रीन इण्डिया मिशन के 2031 तक के पर्सपेक्टिव प्लान की समीक्षा, आजीविका संवर्धन और रोजगार पर जोर

क्लब की इस अनूठी पहल से अब विद्यालय के नौनिहालों को न सिर्फ बैठने के लिए सुंदर और सुरक्षित कमरा मिलेगा, बल्कि खेल-कूद व आधुनिक शिक्षण सामग्री से उनका बौद्धिक विकास भी बेहतर ढंग से हो सकेगा।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने रोटरी क्लब के इस मानवीय और सामाजिक प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के कायाकल्प में सामाजिक संस्थाओं का यह सहयोग मील का पत्थर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल और विधायक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष कमल जोशी ने भी क्लब के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

इस अवसर पर लिए ग्राम प्रधान जया बोहरा, लक्ष्मण गंगोला, राधा कुल्याल, ममता दुमका, जानकी आर्य,बीडीसी सदस्य उमा देवी,सामाजिक कार्यकर्ता रघुनाथ सिंह बोहरा, कुलदीप बोहरा, प्रकाश कनौजिया, दीपक बेलवाल, विक्रम सुयाल, कासिफ जाफरी, अनिल पूरी, योगेश शाह, सुमित खन्ना, शैलेन्द्र शाह, अरुण शाह, मनोज लांबा, प्रणय, नमन जैन, कुंदन जीना कमल कुल्याल, धीरू जीना सहित खंड शिक्षा अधिकारी केना चौहान विद्यालय प्रधानाचार्य स्टाफ, स्थानीय ग्रामीण व क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पुष्कर धामी सरकार ने 26 प्रस्तावों पर लगाई मुहर*! पढ़ें कैबिनेट के निर्णय...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें