Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *हैड़ियागांव दर्जा मंत्री रामपाल की जनसभा*! पढ़ें~ कितने विभाग रहे साथ…देखें vdo

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल/हैड़ियागांव। उत्तराखंड सरकार एवं दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह द्वारा भीमताल विकास खंड के राजीव गांधी पंचायत भवन हैड़ियागांव में जनसभा का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जनसभा में ग्रामीणों, महिला स्वयं सहायता समूह, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जनसभा के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा मंत्री रामपाल सिंह के समझ जंगल और वन्य जीवों से सुरक्षा से संबंधित, सड़क , बिजली आपूर्ति से संबंधित, सिंचाई व्यवस्था से संबंधित, कुछ स्कूलों की जर्जर बिल्डिंग से संबंधित समस्याएं रखीं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण*! पढ़ें~ चुनावी तैयारी...

मंत्री रामपाल सिंह ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया और शेष समस्याओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे जमीन पर उतर कर काम करें और समस्याओं का त्वरित निदान करें।

जनसभा के दौरान स्थानीय युवाओं ने पंचायत भवन में कंप्यूटर की व्यवस्था करने की मांग उपाध्यक्ष के समक्ष रखी जिस संबंध में उन्होंने यथासंभव प्रयास करने के लिए आश्वस्त किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की जो नीतियां आम आदमी के लिए बनती हैं, वो अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए और अगर इसमें कोई बाधा आती है तो इसके लिए सीधे तौर पर अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पीएम और सीएम के रोडमैप को धरातल पर उतारने को कवायद शुरु*! पढ़ें~ विकास भवन समाचार...vdo

उन्होंने बताया कि अधिकारी भी जमीन पर उतर कर काम कर रहे हैं, यही कारण है कि पूरे गांव में किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई गंभीर शिकायत आज नहीं की गई है। सरकार का उद्देश्य है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले।

इस दौरान जनसभा में स्थानीय ग्राम प्रधान सहित अर्थ एवं संख्या अधिकारी मुकेश नेगी, विद्युत विभाग, पेयजल निगम, वन विभाग, सिंचाई विभाग आदि संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें