Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपित किशोर, पुलिस तलाश में जुटी

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दुष्कर्म के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया विधि विवादित किशोर गुरुवार को बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, बनभूलपुरा क्षेत्र की एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में करीब एक माह पहले 16 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय के आदेश पर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पुष्कर धामी सरकार ने 26 प्रस्तावों पर लगाई मुहर*! पढ़ें कैबिनेट के निर्णय...

गुरुवार को किशोर की तबीयत खराब होने की शिकायत पर संप्रेक्षण गृह की गार्ड उसे स्वास्थ्य जांच के लिए बेस अस्पताल लेकर पहुंची। दोपहर करीब एक बजे किशोर ने शौचालय जाने की बात कही। इसी दौरान वह खिड़की से कूदकर फरार हो गया। गार्ड ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली और बनभूलपुरा पुलिस की टीमें किशोर की तलाश में जुट गईं। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। आखिरी बार किशोर को बनभूलपुरा क्षेत्र में देखे जाने की जानकारी मिली है।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा की परीक्षा*! पढ़ें~ शुक्रवार को किस विषय की होगी परीक्षा...

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें