Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं : प्रतिष्ठित व्यापारी की धर्मपत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां नया बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में आकस्मिक मौत हो गई, अचानक हुई महिला की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के नया बाजार निवासी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश चंद्र पांडे की धर्मपत्नी मीना पांडे उम्र 50 वर्ष का संदिग्ध परिस्थितियों में आकस्मिक निधन हो गया। मीना पांडे की तीन बेटियां हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र पांडे की हल्दूचौड़ नया बाजार में प्रतिष्ठित दुकान है, जिसमें उनकी धर्मपत्नी मीना पांडे भी उनका पूरा सहयोग करती थी, अचानक हुई पत्नी की मौत से पूरा परिवार शोक में डूब गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ: बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम के मुद्दे पर 23 अक्टूबर को होगी खुली कानूनी चर्चा...वन अधिकार संगठन ने की अपील...
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें