

हल्द्वानी। रामनगर के खताड़ी स्थित ऊंटपड़ाव इलाके में दहेज के लिए नवविवाहिता को कथित तौर पर बेरहमी से मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। 20 वर्षीय कोहिनूर की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि 16 अक्टूबर की सुबह पति ने कोहिनूर को कमरे में बंद कर दिया था। आरोप है कि विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
मामले में उस समय पुलिस को शक हुआ जब अस्पताल में कोहिनूर के गले पर फांसी के निशान नहीं मिले। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान घटनास्थल की परिस्थितियां भी संदिग्ध पाई गईं।
परिजनों की ओर से मिली शिकायत के अनुसार, कोहिनूर की शादी 16 मई 2026 को रामनगर निवासी उदेश से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में बुलेट और पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था।
पुलिस ने मामले में पति उदेश, सास नसीरीन, जेठ अनस और ननद सबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं।
पुलिस अब हत्या के पूरे घटनाक्रम और दहेज उत्पीड़न से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
बिंदुखत्ता में आज तीन स्थानों पर लगेंगे श्रमिक किट वितरण शिविर
हल्द्वानी:- बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपित किशोर, पुलिस तलाश में जुटी
लालकुआं : प्रतिष्ठित व्यापारी की धर्मपत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…