Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा की परीक्षा*! पढ़ें~ शुक्रवार को किस विषय की होगी परीक्षा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) विषयवार लिखित परीक्षा-2025 के अंतर्गत 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

परीक्षा के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन के लिए नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं।उन्होने कहा कि हल्द्वानी नगर क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ऋषिकेश में समय से पूर्व ही जल उठे रावण परिवार के पुतले*! पढ़ें~ ताजा अपडेट...

इनमें श्री गुरूतेग बहादुर पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस, भोटिया पड़ाव; खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज, भोटिया पड़ाव तथा हिमालया विद्या मंदिर आवास विकास शामिल हैं।

आदेश के तहत 22 अक्टूबर से परीक्षा समाप्ति तक संबंधित परीक्षा केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर की परिधि में प्रतिबंध लागू रहेंगे।

इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट, अपर जिला मजिस्ट्रेट अथवा संबंधित क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति के बिना पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के समूह में सार्वजनिक स्थान पर एकत्र होने तथा सभा करने पर रोक रहेगी।

उन्होने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी व्यक्ति को शस्त्र, लाठी, डंडा, बल्ला आदि लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा से संबंधित अफवाहें फैलाने और पर्चे आदि वितरित करने पर भी रोक लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम: चार जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार

नगर मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व अनुमति कोई बाहरी व्यक्ति परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में प्रवेश नहीं करेगा। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।

परीक्षा की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें