Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सीएम और राज्यपाल ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत! पढ़ें देहरादून अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार/ देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के लिए मेहमान आने शुरु हो गए हैं। इस क्रम में देश की राष्ट्रपति पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं और राष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किए। अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज राष्ट्रपति उत्तराखंड पहुंच गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया!राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती का जश्न शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचीं हैं।

एयरपोर्ट पर सीएम धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हुईं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल दिए। इस दोरान सीएम और राज्यपाल भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *क्या राजनाथ सिंह की सभा में उमड़ेगा जन सैलाब ? तैयारियों का सीएम पुष्कर धामी ने लिया जायजा! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट...

तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को सैन्य धाम का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को वायु सेना के विशेष विमान से सुबह करीब सवा दस बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गई हैं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सेना के हेलिकॉप्टर से हरिद्वार जाएंगी।

रात्रि विश्राम राष्ट्रपति निकेतन में होगा। सोमवार को राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र को 11 बजे संबोधित करेंगी। उसके बाद शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में कार्यक्रम में शामिल होंगी।

मंगलवार को राष्ट्रपति कैंचीधाम स्थित नीब करौरी बाबा के दर्शन करने के बाद कुमाऊं विवि के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर दून एयरपोर्ट पर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेेंसियों ने रिहर्सल की। राष्ट्रपति के लिए चार हेलिकॉप्टर दो दिन पहले ही एयरपोर्ट पहुंचकर रिहर्सल कर चुके हैं।

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुनियाल गांव में सैन्यधाम का लोकार्पण करेंगे।

पीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का निरीक्षण किया।सैन्यधाम में म्यूजियम, थियेटर और लाइट एंड साउंड शो जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिसके माध्यम से वीर बलिदानियों की गाथाएं और पराक्रम की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट!

राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती का जश्न शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचीं हैं।

एयरपोर्ट पर सीएम धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इसके बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

उन्होंने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल दिए। इस दौरान सीएम और राज्यपाल भी मौजूद रहे।

तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को सैन्य धाम का लोकार्पण करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें