Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू* ने उत्तराखंड के *विधानसभा सत्र को किया संबोधित*! पढ़ें राजधानी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून से प्रधान संपादक जीवन जोशी की अपडेट

ADVERTISEMENTS Ad

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत उत्सव पर विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि विगत 25 वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड ने विकास के कई लक्ष्य हासिल किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नई व्यवस्था लागू, व्यावसायिक एलपीजी का जनपदवार आवंटन शुरू- अपर आयुक्त खाद्य

पर्यावरण, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में राज्य ने सराहनीय प्रगति की है। इसी तरह डिजिटल और फिजिकल कनेक्टिविटी तथा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलमेंट के क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व विकास हुआ है।

राष्ट्रपति ने प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

राष्ट्रपति ने प्रदेश सरकार द्वारा लागू समान नागरिक संहिता कानून, उत्तराखंड लोकायुक्त, उत्तराखंड जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था तथा नकल विरोधी कानून की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता, नैतिकता और सामाजिक न्याय की भावना मजबूत हुई है।

इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा आज राष्ट्रपति के ओजस्वी उद्बोधन ने सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप उत्तराखण्ड को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में और अधिक प्रेरणा तथा ऊर्जा प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *क्या राजनाथ सिंह की सभा में उमड़ेगा जन सैलाब ? तैयारियों का सीएम पुष्कर धामी ने लिया जायजा! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट...

President of India

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें