

हल्द्वानी। बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज हल्द्वानी में राष्ट्रीय बालिका दिवस का उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
किरण लता जोशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में Selfie with daughter Digital Campaign* के तहत सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सेक्टरों में बेटी के साथ मां की फोटो शेयर कर प्रचार-प्रसार किया।

*Clebrate Contribution of Empowered Mothers* के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की दो उद्यमी महिलाओं— किरण जोशी (हल्दूपोखरा नायक) और गीता चुफाल (गौलापार)—को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।अतिथि महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां बालिकाओं के साथ साझा कीं। किरण लता जोशी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर चर्चा की, विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह न करने और मतदाता दिवस पर मतदान देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सभी सुपरवाइजर भी उपस्थित रहीं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: “भीमताल ब्लॉक प्रमुख*डॉ हरीश बिष्ट* ने अधिकारियों को दिए निर्देश”! पढ़ें : भीमताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज : *घरेलू गैस जमाखोरी-रिफिलिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई*! पढ़ें : नैनीताल जनपद अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध उत्पादकों को दो रुपया बढ़ाकर देने का निर्णय*! पढ़ें लालकुआं अपडेट…