Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: माघ मेला के लिए चले स्पेशल ट्रेन! पढ़ें सांसद अजय भट्ट की मांग…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/नैनीताल। माघ मेला के लिए काठगोदाम से प्रयागराज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग को लेकर सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा है पत्र।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने माघ माह के दौरान काठगोदाम से प्रयागराज तक स्पेशल ट्रेन संचालित करने की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लच्छू की निकली लाटरी तो विधायक सुरेश गढ़िया ग्राउंड जीरो पर*! पढ़ें कपकोट हलचल...

सांसद भट्ट ने अपने पत्र में बताया कि क्षेत्रीय जनता द्वारा काठगोदाम से प्रयागराज हेतु स्पेशल ट्रेन की मांग लगातार उठाई जा रही है।

माघ मेला एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुँचते हैं।

इस दौरान काठगोदाम रेलवे स्टेशन से भी बड़ी संख्या में यात्री प्रयागराज जाने के इच्छुक रहते हैं।उन्होंने कहा कि माघ महीने के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाए जाने से यात्रियों को न केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि यात्रा सुगम और सुरक्षित भी हो सकेगी।

सांसद भट्ट ने इस ट्रेन के संचालन को जनहित में अत्यंत आवश्यक बताते हुए रेल मंत्री से सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ रामनगर टैक्स बार ने जताया गहरा असंतोष*! कानूनी कार्रवाई की मांग! पढ़ें: रामनगर अपडेट...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें