Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा 31 अगस्त को! पढ़ें कितने सेंटर बने हैं…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जनपद में रविवार 31 अगस्त को दो महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाएगी, जिसके सफल संचालन हेतु अपर जिलाधिकारी ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

ADVERTISEMENTS

जनपद नैनीताल में रविवार को दो महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
पहली परीक्षा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित की जाएगी, जो दो पालियों (प्रातः 11:00 बजे से 01:00 बजे तक) में होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल को 14 इंजीनियर उतरे मैदान में*! पढ़ें किस पर होगी कार्रवाई...

इस परीक्षा हेतु जनपद में कुल 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 4298 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

दूसरी परीक्षा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारंभिक परीक्षा (PCS-J) प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक होगी।

इस परीक्षा हेतु जनपद में 2 परीक्षा केन्द्र (गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल रोड हल्द्वानी तथा हिमालया विद्या मंदिर, आवास विकास कॉलोनी, हल्द्वानी) बनाए गए हैं, जिसमें कुल 1752 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

दोनों परीक्षाओं के सुचारु एवं नकल विहीन संचालन हेतु शनिवार को सर्किट हाउस हल्द्वानी में अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *फिर एक नर हाथी की ट्रेन से टकराकर हुई मौत*! पढ़ें~ कौन है इसके लिये जिम्मेदार...


अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट, केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक मिलकर व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करें ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सकें।


बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, गोपाल चौहान, उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, सीओ सिटी, दीपसिखा, लोकसेवा आयोग हरिद्वार के पर्यवेक्षक सहित सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रधानाचार्य एवं आब्जर्वर उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें