Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: एक शाम सैनिकों के नाम! पढ़ें कब होगा यह कार्यक्रम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (अ0 प्रा0) ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में सैनिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्यपाल ने इस अवसर पर बताया कि सैनिकों के अद्वितीय समर्पण और सेवा भावना को सम्मानित करने हेतु आगामी 11 जून, 2025 को नैनीताल में ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मुख्य सचिव उत्तराखंड दो दिन नैनीताल में*! पढ़ें : जारी कार्यक्रम...

यह कार्यक्रम राज्यपाल द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल का हिस्सा है। इससे पूर्व, इसी पहल के अंतर्गत देहरादून में भी सफलतापूर्वक यह आयोजन किया जा चुका है। अब इसे कुमाऊँ मण्डल में विस्तार देते हुए नैनीताल में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के वीरता पदक प्राप्त सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं प्रदेश में उल्लेखनीय सामाजिक योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, उन्हें प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड न केवल ‘देवभूमि’ है, बल्कि यह ‘वीरभूमि’ भी है। यहां के अनेक वीर सपूतों ने राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। यह कार्यक्रम उन वीरों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुर्गम स्थान पर रहने के कारण पड़ा नाम दुर्गा*! पढ़ें नवरात्र पर खास प्रस्तुति...

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के वीरों ने अपने अदम्य साहस एवं शौर्य से यह सिद्ध किया है कि देवभूमि, शांति का संदेश देने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर वीरता की भी अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें