Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

* ब्रेकिंग न्यूज* पंजीकृत मदरसों में करवाएं बच्चों दीनी तालीम! पढ़ें फर्जी मदरसों के बच्चों के भविष्य को लेकर खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

ब्यूरो:: नैनीताल जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता, बालकों की सुरक्षा तथा शैक्षणिक संस्थानों की वैधानिकता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार 13 अप्रैल एवं सोमवार 14 अप्रैल 2025 को एक विशेष अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में अपंजीकृत / अवैध रूप से सचालित मदरसों की पहचान कर उन्हें विधिसम्मत रूप से सील किया गया।

इस सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने अवगत कराया कि यह कार्यवाही राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में की गई है।

जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी शैक्षणिक संस्थान विधिवत पंजीकृत हों और निर्धारित मापदंडों का पालन करें तथा बच्चों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति सुदृढ़ करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों की बैठक

उक्त मदरसों में दीनी तालीम प्राप्त कर रहे बच्चों की शिक्षा बाधित न हो इसके लिए उचित निर्णय लिया गया है कि,सभी प्रभावित बच्चों को जनपद नैनीताल के पंजीकृत मदरसों में स्थानांतरित कर उनकी दीनी तालीम जारी रखी जाएगी

इस सम्बन्ध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नैनीताल श्री गौतम ने ऐसे सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों के पंजीकृत मदरसों में प्रवेश हेतु निकटतम पंजीकृत मदरसे से संपर्क करें।

उन्हें अगर पंजीकरण कराने में किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता की जरूरत हो तो वह उनके (विश्वनाथ गौतम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, नैनीताल) मोबाइल नंबर 9837393583 पर संपर्क कर सकते है

उन्होंने सभी नागरिकों से यह भी अपील की है कि
वे केवल पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में ही अपने बच्चों को प्रवेश दिलाऐं तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद उत्तरकाशी – मोरी में आगजनी की घटना पर सांसद जी ने व्यक्त की संवेदना

उन्होंने अवगत कराया कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी के अन्तर्गत 10 संचालित पंजीकृत मदरसे हैं, जिनमें से

मदरसा तालीम उल इस्लाम लाइन नंबर 18 आजाद नगर, हल्द्वानी

मदरसा रहमते आलम अरबिया, इन्द्रानगर हल्द्वानी

मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल, इन्द्रानगर हल्दानी

मदरसा जुगनु तालिम ऐ निस्वा, गौसिया मस्जिद हल्द्वानी।

मदरसा अहले सुन्नत फैजान ए खतीबी, गंगानगर काठगोदाम

मदरसा इशातुल हक, किदवई नगर, हल्द्वानी

मदरसा फैजुल इस्लाम आजाद नगर वार्ड नं. लालकुआं

मदरसा जामिया सम्यिदा फातिमा जहरा गौजाजाली उत्तर हल्द्वानी।

मदरसा रमजान ऑर्गनाइजेशन टनकपुर रोड़ वासी कॉलोनी हल्द्वानी

मदरसा जामियां नूरिया बरकाते अभिना, शनि बाजार गेट हल्द्वानी।
हैं जिनमें अपने बच्चों का प्रवेश कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें